सोनभद्र, जून 2 -- सोनभद्र। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित एवं निस्तारित शिकायतों की प्रगति का विस्तृत समीक्षा किए। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई एवं आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतें शासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं, इसलिए इनके निस्तारण में किस...