शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दो लेखपाल निलंबित
आजमगढ़, जून 21 -- सगड़ी (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सगड़ी तहसील के दो लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। उन पर शिकायतों के निस्तारण में गलत और भ्रमक रिपोर्ट लगाने का आरोप है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने एक साल में ज्यादा राजस्व और भूमि विवाद के मामले वाले गांवों में चौपाल लगाकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का स्थायी समाधान करने का निर्देश दिया था। इस पर एसडीएम सगड़ी ने पांच जून को जोलहापुर, 10 जून को बरौली दिवाकरपट्टी और 11 जून को कपसा गांव में चौपाल लगाकर शिकायतों का निस्तारण करने के लिए कहा। तहसलीदार ने जोलहापुर गांव में चौपाल लगाई। जांच में मिला कि जोलहापुर गांव से कुल 76 शिकायतें आईजीआरएस पर मिली थीं। जिनमें 73 का निस्तारण दोनों पक्षों को सुनकर किया गया। तीन प्राथर्नापत्रों में प्रस्तुत नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.