औरैया, दिसम्बर 29 -- आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न निभाई जाए, बल्कि दोनों पक्षों से संवाद, स्थलीय निरीक्षण और संपर्क के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो और दोबारा शिकायत दर्ज न हो। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जूम मीटिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने पाया कि कई मामलों में सक्षम अधिकारियों द्वारा न तो शिकायतकर्ता से संवाद किया गया और न ही मौके पर जाकर स्थिति का आकलन किया गया। इस पर उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निस्तारण प्रक्रिया में गंभीरता बरती जाए और संतुष्टि प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.