गाजीपुर, फरवरी 28 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने जंगीपुर थाने पर उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी। सात लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया जिसमें से मौके पर दो का निस्तारण किया गया। अन्य को संबधित अधिकारियों को भेज दिया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए निर्देश दिया। कहा कि जो भी शिकायत आती है उसे राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण करे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही और शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...