गौरीगंज, मई 8 -- अमेठी। जिले की मुसाफिरखाना तहसील ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करते हुए माह अप्रैल में प्रदेश स्तर पर आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी रैंकिंग में मुसाफिरखाना तहसील को यह उपलब्धि मिली है। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि एसडीएम अभिनव कनौजिया द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया गया। वहीं गांव-गांव जाकर एसडीएम स्वयं चौपाल के माध्यम से शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- लगातार सातवीं बार अमेठी पुलिस प्रथम यह भी पढ़ें- आईजीआरएस रैंकिंग में पीलीभीत पुलिस अप्रैल में रही प्रथम यह भी पढ़ें- आईजीआरएस निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...