बरेली, अप्रैल 9 -- आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में बरेली जोन की पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। शासन की ओर से मार्च माह की जारी रैंकिंग में जोन के चारों जिलों बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के 84 थानों ने शतप्रतिशत शिकायतों को निस्तारण कर यह उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर जोन कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.