कन्नौज, दिसम्बर 13 -- इंदरगढ़, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम-एसपी ने समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया। इस दौरान 11 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिनमें छह का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मौजूद अफसरों से पिछले समाधान दिवस में आई शिकायतों की समीक्षा की। शिकायतों के निस्तारण की भी जानकारी ली। अधिक समय से लंबित शिकायतों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से ले। समय से शिकायतों का निस्तारण कर फरियादियों को उसकी जानकारी दे। थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.