बुलंदशहर, मई 9 -- बुलंदशहर। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के अंतर्गत प्राप्त ऑनलाइन प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में बुलंदशहर पुलिस ने प्रदेशभर में अप्रैल माह में सर्वाधिक 4217 शिकायतों का निस्तारण करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश की रेकिंग में जिले के 26 थाना-कोतवाली भी शीर्ष स्थान पर रहे हैं। एसएसपी ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए आईजीआरएस सैल के पुलिसकर्मियों की सराहना की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाता है। अप्रैल 2026 में जिला पुलिस ने आईजीआरएस ऑनलाइन पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस रैकिंग में जिला पुलिस प्रदेश में रही अव्वल इस दौरान सर्वाधिक 42...