बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के अंतर्गत प्राप्त ऑनलाइन प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में बुलंदशहर पुलिस ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश की रेकिंग में जिले के अधिकांश थाना-कोतवाली भी शीर्ष स्थान पर रहे हैं। एसएसपी ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए आईजीआरएस सैल के पुलिसकर्मियों की सराहना की है। बुलंदशहर के साथ-साथ मेरठ रेंज के जनपद मेरठ, बागपत व हापुड़ ने भी संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाता है। मार्च 2026 में जिला पुलिस ने आईजीआरएस ऑनलाइन पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में प्रदेशभर में अव्वल स्थान पाया है। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.