नोएडा, मार्च 27 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा पुलिस ने आम लोगों की शिकायतों के निपटारे में पूरे प्रदेश में दबदबा कायम किया है।पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में पिछले एक साल से लगातार बेहतरीन काम करते हुए कमिश्नरेट को पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। यह उपलब्धि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के तुरंत निस्तारण के लिए मिली है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह एक सरकारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसका समाधान पा सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की हर महीने आने वाली रिपोर्ट में गौतमबुद्धनगर पुलिस को लगातार नंबर एक रैंक मिली है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस सफलता का सबसे बड़ा कारण शिकायतों का जल्दी और सही तरीके से निपटारा है। हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाता है और समय पर कार्रवाई की जा...