नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड की फरवरी 2026 की समीक्षा में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नरेट में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, प्रदेश के सभी जिलों में इसे दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिला पुलिस ने यह उपलब्धि कार्यक्षमता, शिकायतों के निस्तारण, अपराधों पर कार्रवाई के लिए हासिल की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड के माध्यम से पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्यों और सेवाओं की समीक्षा की जाती है। इसमें पुलिस की कार्यक्षमता, शिकायतों का निस्तारण, अपराधों पर कार्रवाई और जनता को दी जाने वाली सेवाओं के आधार पर रैंकिंग तय होती है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस को यह रैंकिंग कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बेहतर प्रदर्शन के कारण मिली है। इनमें डायल-112 की पीआरवी का रिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.