गाजीपुर, दिसम्बर 9 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। प्रदेश सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गाजीपुर पुलिस अव्वल आई है। एसपी डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में नवम्बर महीने की रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले के 27 थाने में से 23 थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उप्र सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गाजीपुर पुलिस को नवम्बर महीने में प्रथम स्थान मिला है। गाजीपुर पुलिस के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मुल्यांकन किया गया तो सभी 75 जनपदों में गाजीपुर की कार्यवाही 100 प्रतिशत रही। इसी क्रम में जनपद के 27 थाने में से 23 थानों को सम्पूर्ण प्रदेश में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.