शाहजहांपुर, मार्च 8 -- तहसील सदर में शनिवार को डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस और अन्य माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और समयबद्ध तरीके से उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच करने वाले अधिकारी मौके पर जाकर ही जांच करें। समस्या के निस्तारण के समय शिकायतकर्ता के साथ जीपीएस लोकेशन के साथ फोटो अवश्य ली जाए और आईजीआरएस पोर्टल पर भी फोटो अपलोड किया जाए। आईजीआरएस शिकायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.