कौशाम्बी, जून 19 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...