शिकायतों के घेरे में रहा स्टेशन पार्किंग ठेका, डीआरएम ने किया निरस्त
कन्नौज, जून 28 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। रेलवे स्टेशन गुरसहायगंज की पार्किंग व्यवस्था को लेकर लंबे समय से चल रहे विवादों के बीच रेलवे प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की लगातार शिकायतों के बाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने स्टेशन के पार्किंग ठेके को निरस्त कर दिया है। इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने राहत भरा फैसला बताया है। बताया जाता है कि पार्किंग ठेका शुरू होने के बाद से ही ठेकेदार और उसके कर्मचारियों की कार्यशैली सवालों के घेरे में रही। वाहन चालकों से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से कथित अवैध वसूली तथा यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। कई बार स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से भी की थी, लेकिन स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.