फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिला प्रशासन ने समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निस्तारण को लेकर सख्ती दिखाई है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट किया कि शिकायतों का निपटारा केवल औपचारिकता के तौर पर नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समाधान ऐसा हो जिससे शिकायतकर्ता को वास्तविक संतुष्टि मिले। सभी विभाग समय पर पोर्टल पर अपडेट करें और एटीआर सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर सहित अपलोड करें। पुलिस और नगर निगम को छोड़ अन्य विभागों को एसडीएम स्तर से सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं।डीसी ने चेतावनी दी कि यदि लंबित और रीओपन मामलों में सुधार नहीं हुआ तो उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिन मामलों में नीतिगत कारणों से समाधान संभव नहीं है, उन्...