शिकायतों के खराब निस्तारण पर डीएम सख्त, तीन अधिकारियों का वेतन रोका
औरैया, मई 21 -- औरैया, संवाददाता। जनता दर्शन, आईजीआरएस और तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने गुरुवार को सख्त रुख अपनाया। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में खराब निस्तारण और बैठक से अनुपस्थित रहने पर जिला खनन अधिकारी, सचिव मंडी परिषद तथा उपायुक्त वाणिज्य कर के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए गए। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता बनकर नहीं रहना चाहिए। सभी अधिकारी आवेदक से वार्ता कर उसकी समस्या को समझें और मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को बुलाकर गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.