उरई, जून 21 -- आटा। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अटरिया में विकास कार्यों की शिकायतों और पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार रात खूनी संघर्ष हो गया। रास्ता रोककर मारपीट के दौरान तमंचे से फायरिंग किए जाने का आरोप है। इसमें एक युवक के हाथ में गोली लग गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के साथ अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। ग्राम अटरिया निवासी संजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात करीब दस बजे वह उरई से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पूर्व प्रधान व एक महिला सहित पांच लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- सनसनीः रामलीला क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग, दहशत संजीव का आरोप है कि पहले पूर्व प्रधान ने उस पर तमंचे से फायर किया, लेकिन गोली उसकी बाइक में जा लगी। इस...