इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इटावा, संवाददाता। क्षेत्र में तैनात जेई अजय पाल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और मनमानी की शिकायतों की जांच के बाद उनको गैर जिले में भेजे जाने की संस्तुति की गई है। अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार की अध्यक्षता वाली टीम ने गांवों में पहुंचकर जांच की थी। जांच टीम ने कई ग्राम प्रधानों और शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए थे। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को सौंप दी गई। अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने बताया कि जांच में रुपये लेने के आरोप निराधार मिले, हालांकि जेई को गैर जिले में भेजने की संस्तुति की है। यह भी पढ़ें- आवास योजना में घूस मांगने का आरोप, डीएम के आदेश पर एफआईआर दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.