हाथरस, मई 2 -- सिकंदराराऊ: शनिवार को डीएम अतुल वत्स व एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा ने सिकंदराराऊ तहसील में लोगों की शिकायतें सुनी और निस्तारण कराया। डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि शिकायतों की अनदेखी की गई तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सिकन्दराराऊ में आयोजित तहसील समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुला कर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- 101 पान...