आगरा, मार्च 6 -- आगरा रेल मंडल में फरवरी माह में रेल मदद ऐप से ट्रेन में साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, बुजुर्ग यात्रियों को ऊपरी बर्थ की जगह नीचे वाली बर्थ, बुजुर्गों की दवाई, बच्चे को दूध या फिर किसी भी प्रकार की चिकित्सीय मदद की 919 शिकायतों का 21 मिनट के औसत समय में निस्तारण किया गया। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ऐप के जरिए शिकायतों का तत्काल समाधान यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि ऐप से शिकायत दर्ज करने अथवा सुविधा मांगने के लिए जनरल डिटेल्स, घटना की तारीख, घटना स्थल, पर्सनल डिटेल, मोबाइल नंबर और ई-मेल जैसी सूचनाएं देनी होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.