शिकायतों का 21 दिन में निपटारा नहीं, 22 मामले लंबित
जमशेदपुर, जून 29 -- पूर्वी सिंहभूम में केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपी ग्राम्स) में की गई शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिले में इस वेबसाइट पर की गई शिकायतों के समाधान की समय सीमा का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इस वजह से 91 दिन पुराने मामले भी समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में इस वेबसाइट पर की गई शिकायतों की अनदेखी का मामला 22 जून को हुई जिला समन्वय समिति की बैठक में उठा था। तब उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी थी कि वे इसे गंभीरता से लें और समाधान करें। परंतु अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और आज भी ऐसे कई मामले लंबित चल रहे हैं। जिले में सबसे पुराना मामला घाटशिला के एसडीएम से संबंधित है। ऑनलाइन शिकायत जयराम यादव नामक व्यक्ति ने 17 मार्च को की थी। परंतु आजतक समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.