फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 7 -- कायमगंज, संवाददाता। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव और साफ-सफाई की व्यवस्था परखी। डीएम ने निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर होना चाहिए। निरीक्षण में डीएम ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका जांची और अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें और शिकायतकर्ता से बात कर उनकी संतुष्टि जानें। उन्होंने राज्य वित्त से होने वाले कार्यों का समय से भुगतान करने और आरआरसी को पूरी तरह क्रियाशील करने के निर्देश दिए। डीएम ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी महत्वपूर्ण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.