बेगुसराय, जून 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय में शनिवार को जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें लोक सेवा का अधिकार अधिनियम, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त संदर्भ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, जन्म एवं मृत्यु निबंधन, नगर निकायों की विकास योजनाएं, सात निश्चय कार्यक्रम तथा विभिन्न तकनीकी विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं की संचिकावार समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- शिकायतों का सिर्फ डिस्पोजल नहीं बल्कि आवेदक की संतुष्टि सुनिश्चित हो: डीएमविकास योजनाओं की समीक्षा डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता, वित्तीय वर्ष के दौरान बजटीय राशि का सरेंडर अथवा जनहित के मामलों में विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी निष्ठा, जवाबदेही एवं...