शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 29 -- फर्रुखाबाद । आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण की दिशा में पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार को नवीन जनसुनवाई कक्ष का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने फीता काटकर जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन किया और इसकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई कक्ष का उद्देश्य फरियादियों को सहज, व्यवस्थित और सम्मानजनक वातावरण में अपनी समस्याएं रखने का अवसर उपलब्ध कराना है। यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा तथा उसका निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और शिकायतों का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.