प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- कुंडा, संवाददाता। समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाए। न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि समय पर होता दिखना चाहिए। यह बातें कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए एसपी दीपक भूकर ने कही। एसपी ने कहा भूमि सम्बन्धी विवादों, पैमाइश एवं अवैध कब्जो से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण को राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाए। टीम स्थलीय निरीक्षण कर उभय पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए निस्तारण करे। एसपी ने मातहतों को हिदायत दिया कि पीड़ितों विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों की शिकायतों पर विशेष संवेदनशीलता बरतें। भूमाफियाओं एवं अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई करें। छह शिकायतों में दो पुलिस, चार राजस्व की रही। एसड...