फरीदाबाद, मई 21 -- नूंह, सरसमल। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एसीयूटी अमितेज पॉंगती ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के आदेश दिए। शिविर में आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से छोटी शिकायतों का समाधान उसी दिन सुनिश्चित करने को कहा गया। एसीयूटी अमितेज पॉंगती ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को सीधी राहत मिल रही है और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने और तय समय सीमा में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जनहित सर्वोपरि रखकर करें शिकायतों का समाधान : सीईओ उन्होंने एटीआर को तथ्यात्मक और स्पष्ट बनाने पर भी जोर दिया ताकि शिकायतकर्ता को संतोष...