शिकायतों का निस्तारण कर दें रिपोर्ट-डीएम
श्रावस्ती, मई 4 -- श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की जनसुनवाई की। इस दौरान करीब 10 लोग अपनी फरियाद लेकर डीएम के पास पहुंचे। डीएम ने उनकी शिकायत सुनकर संबंधित को समय से निस्तारण करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सभी अधिकारी अपने कार्यालय में सभी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई कर लोगों की शिकायत का समाधान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.