चित्रकूट, फरवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता कर्वी कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान एसपी अरुण कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण निर्धारित समय के भीतर प्राथमिकता से किया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया। निर्देश दिए कि भू-विवादों को राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के साथ निस्तारित करें। इसके बाद उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण किया। थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना व हवालात का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.