फतेहपुर, अप्रैल 22 -- फतेहपुर। नवागत डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शासन की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। भ्रष्टाचार के करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बातें उन्होंने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बात मीडिया से बातचीत में कही। वर्ष 2015 बैंच आई आईएएस ने बताया कि वह इसके पहले अमरोहा की डीएम, अतिरिक्त आयुक्त, उप कलेक्टर और सहायक सचिव जैसे पदों पर भी रह चुकी हैं। कहा कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए जनता से सीधे फीडबैक लेने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन हो सके। यह भी पढ़ें- सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन पहली प्राथमिकता : ड...