हापुड़, अप्रैल 11 -- पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह थाना हापुड़ देहात में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। यहां दो शिकायतें आई और दोनों शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। एसपी ने कहा कि फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार कर उनकी समस्या सुनकर समाधान कराएं। शासन और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन किया जाए। हापुड़ कोतवाली में एक शिकायत आई, जिसका निस्तारण करा दिया गया। बाबूगढ़ थाने में दो शिकायतें आई, टीम ने दोनों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। हाफिजपुर थाने में दो शिकायतें आई, एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.