कानपुर, जुलाई 14 -- हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, सी0ओ0 सिटी अजीत सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, ईओ उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...