अररिया, जुलाई 1 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि एसपी जितेन्द्र कुमार मंगलवार को कुर्साकांटा थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ सफाई, मालखाना, आगंतुक पंजी सहित आवश्यक अभिलेखों की बारीकी से अवलोकन किया और अभिलेखों को पूरी तरह से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। एसपी ने थाना क्षेत्र में कानूनी व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्ती और वाहन जांच अभियान की विस्तृत समीक्षा करते हुए बेहतर पुलिसिंग और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के अहम निर्देश दिए। एसपी ने थानेदार रोहित कुमार को निर्देश दिया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए और गश्ती दल को ओर अधिक सक्रिय किया जाए ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News फरियादियों की शिकायतों का करें निष्पक्ष और त्वरित समाधान : एसपी एसप...