शिकायतों का कराया जाय समयबद्ध निस्तारण: डीएम
अयोध्या, मई 13 -- अयोध्या, संवाददाता। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवक्तापूर्ण निस्तारण करने का आदेश दिया है। यह आदेश डीएम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जनता की शिकायतों की सुनवाई करने के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में संयुक्त जांच की आवश्यकता हो, उनमें राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा पात्र व्यक्तियों को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए। डीएम के जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि विवाद, पेंशन, मार्ग निर्माण, राजस्व एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.