शिकायतें स्पेशल क्लोज करने पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब
मैनपुरी, सितम्बर 1 -- डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को ज़ूम मीटिंग के माध्यम से जन-शिकायतों, निराश्रित गोवंश संरक्षण, अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्री और आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की। जन-शिकायतों के निस्तारण में खराब स्थिति और 50 प्रतिशत से अधिक असंतुष्ट फीडबैक पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को अपनी कार्य-प्रणाली में तत्काल सुधार लाने की चेतावनी दी। डीएम ने स्पष्ट कहा कि विभागीय अधिकारी जन-सुनवाई पोर्टल को कंप्यूटर ऑपरेटर के भरोसे न छोड़ें। जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं प्रतिदिन सुबह-शाम पोर्टल लॉगिन कर शिकायतों की समीक्षा करें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने पोर्टल पर शिकायतों को अनावश्यक रूप से स्पेशल क्लोज करने पर रोक लगाते हुए निर्देश दिया कि निस्तारण आख्या अपलोड करने से पहले शिकायतकर्ता से बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.