फतेहपुर, मई 4 -- खागा। सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कोतवाली पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 12 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें से पांच का तत्काल समाधान कर दिया गया जबकि अन्य मामलों में जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया। जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न, मारपीट और जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव की एक महिला ने आरोप लगाया कि थरियांव पुलिस ने बिना उचित कारण उनके घर में घुस कर नाबालिग बेटी के साथ मारपीट की। महिला ने इस घटना का वीडियो साक्ष्य होने की बात भी कही। यह भी पढ़ें- मलाक पींजरी में भूमि विवाद की तीन शिकायतों का निस्तारण वहीं खैरापुर कटोघन निवासी दिनेश सिंह ने मझिलगांव चौकी पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। दोन...