नोएडा, अप्रैल 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। प्राधिकरण ने शिकायतें मिलने बाद सर्किल-10 के वरिष्ठ प्रबंधक केवी सिंह को पद से हटाकर उनके मूल विभाग ब्रिज कॉरपोरेशन में भेज दिया। उनके स्थान पर डोरी लाल को नियुक्त किया गया है। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक आश्वासन समिति की बैठक में केवी सिंह के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिली थीं। उन पर अवैध निर्माण को बढ़ावा देने, फार्म हाउस पर कब्जे और स्थानीय आरडब्ल्यूए की अनदेखी के आरोप लगे थे। जब केवी सिंह सर्किल-6 में तैनात थे, तब भी उनके खिलाफ इसी तरह की शिकायतें लगातार सामने आती रही थीं। अब सर्किल-10 में अवैध निर्माण से जुड़ी एक जांच चल रही थी, जिसमें उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। माना जा रहा है कि इन्हीं मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की। इस पूरे मामले पर एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने ...