अल्मोड़ा, मार्च 1 -- सिविल सोयम वन प्रभाग के विभिन्न रेंजों में प्रभाग दिवस मनाया। इसमें शिकायतों का निस्तारण किया गया। साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक भी किया। डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि बिनसर रेंज में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने, सूखी पत्तियों व झाड़ियों को नियंत्रित रखने और आग की सूचना वन विभाग को देने को लेकर जागरूक किय गया। कोसी रेंज में ग्राम स्तरीय निगरानी तंत्र को सक्रिय रखने और सामुदायिक सहयोग से आग की घटनाओं की रोकथाम को प्रेरित किया। जागेश्वर में सीएम हेल्पलाइन की 13 शिकायतों, कनारीछीना रेंज में चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। चौबटिया में बागान व वन क्षेत्र समीप होने के कारण सूखी घास और ज्वलनशील सामग्री के सुरक्षित निस्तारण पर जोर ...