हरिद्वार, फरवरी 16 -- डीएम मयूर दीक्षित ने साफ शब्दों में कहा है कि प्रत्येक दर्ज शिकायत का समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य है। यदि कोई फरियादी अपनी समस्या लेकर दोबारा जनसुनवाई में पहुंचता है, तो जिम्मेदार अफसर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं से फोन पर संवाद भी करें। सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में हुई जनसुनवाई में 51 शिकायतें दर्ज हुईं। 28 का मौके पर समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को जिम्मेदार विभागों को भेजा गया। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण जरूरी है, वहां विभागीय समन्वय के साथ मौके पर जांच कर समाधान निकाला जाए। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, बिजली, राशन, अतिक्रमण, पेयजल और सीवर की समस्याएं प्रमुख रहीं। सिडकुल क्षेत्र में स्कूल मार्ग पर सीवर और जर्जर सड़क से छात्रों को हो रही परेशानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.