सुल्तानपुर, मई 9 -- चांदा, संवाददाता। चांदा कोतवाली क्षेत्र के मलाक दोष पट्टी निवासी जलालुद्दीन ने प्रधान तौहीद द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो की अनियमिताओं के खिलाफ लगातार शिकायत की जा रही थी। प्रधान व उनके सहयोगियों ने जलालुद्दीन की जमकर पिटाई कर हत्या की धमकी दी गई। जिसको लेकर चांदा कोतवाली में जलालुद्दीन की तहरीर पर प्रधान तौहीद सहित सात के खिलाफ नामजद मुकदमा गम्भीर आरोपों में पंजीकृत हुआ है। मामले में चांदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रधान तौहीद सहित एक अन्य पर शांति भंग में चालान भी किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा अमित कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायतकर्ता जलालुद्दीन को प्रधान सहित उनके सहयोगी द्वारा मारपीट कर चोटें पहुंचाई गई थी। यह भी पढ़ें- नगर विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट, केस दर्ज तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर व...