बिजनौर, फरवरी 18 -- डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कलेक्ट्रेट सभागार में आइजीआरएस से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से पोर्टल की मॉनिटरिंग करें एवं लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराएं। मंगलवार को डीएम जसजीत कौर ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप उसी शिकायत के निस्तारण को निस्तारित माना जाएगा, जिस पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि प्राप्त हो। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.