बस्ती, मई 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। जनपद में आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से संपर्क करने का प्रदर्शन राजस्व विभाग के कई अधिकारियों का मानक से काफी कम पाया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित मानक के अनुसार सभी मामलों में शत-प्रतिशत शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया जाना जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। सीआरओ के अनुसार एसडीएम सदर का संपर्क प्रतिशत मात्र 33.33, एसडीएम हर्रैया का 26.56, एसडीएम भानपुर का 40 प्रतिशत, तहसीलदार सदर का 42.5 प्रतिशत, तहसीलदार हर्रैया का 23 प्रतिशत तथा तहसीलदार भानपुर का 35.71 प्रतिशत पाया गया है। यह भी पढ़ें- पोषण अभियान की धीमी प्रगति पर नाराज हुए डीएम यह स्थिति विभागीय दिशा-निर्देशों के विपरीत मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि आईजीआरए...