नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- शिकागो के पास एक हिंदू मंदिर में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की साजिश रचने के आरोपी किशोर पर अब आतंकवाद और सशस्त्र हिंसा के नए आरोप लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में, किशोर ने ऑरोरा के एक मंदिर में बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश की थी। किशोर पर आतंकवादी धमकी देने और हथियारों के गैर-कानूनी इस्तेमाल का आरोप तय किया गया था। अब किशोर पर नए आरोप लगे हैं, जिनमें आतंकवाद के 6 मामले और आतंकवादी धमकी देने के 10 मामले शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...