उन्नाव, अप्रैल 5 -- उन्नाव। परिवार परामर्श केंद्र और हिला हेल्प डेस्क के प्रयासों से जिले में 22 विवादित पति-पत्नी के जोड़े आपसी मतभेद भुलाकर फिर से एक साथ रहने को राजी हो गए। अजगैन से आठ, बारासगवर से चार, परिवार परामर्श केन्द्र से तीन, बीघापुर से तीन, हसनगंज से दो, आसीवन व बांगरमऊ से एक-एक जोड़े सुलह के बाद विदा किए गए। इस दौरान परिवार परामर्श समिति के प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. एसके पांडेय, संजय चौरसिया, डॉ. मनीष सिंह सेंगर, डॉ. सगीर अहमद, डॉ. अवसार अली व सहयोगी शिवेंद्र सिंह चौहान का योगदान रहा। वहीं, महिला हेल्पडेस्क प्रभारी संतोष कुमारी सिंह, दरोगा मिथिलेश वर्मा सहित महिला आरक्षियों की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.