शिकंजाः बार-बार नियम तोड़ने वाले 120 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित
बिजनौर, जुलाई 22 -- सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस ने नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। बार-बार यातायात नियम तोड़ने, शराब पीकर वाहन चलाने और सड़क दुर्घटनाएं करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराने तथा वाहनों के पंजीकरण पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट परिवहन विभाग को भेजी है। यातायात पुलिस के अनुसार जनपद में पांच या उससे अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 7,170 वाहनों के पंजीकरण को निलंबित करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इन वाहनों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
निलंबन के लिए भेजी रिपोर्ट यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले चालकों के 239 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराने के लिए परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.