मोतिहारी, मार्च 19 -- बंजरिया, एक संवाददाता। बंजरिया पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना क्षेत्र के चिचरोहिया गांव का बच्चा लाल मुखिया (19) है । पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार की शाम को गिरफ्तार किया है। बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में इकठ्ठा हुए हैं । जिसके बाद वाहन जांच चलाकर आरोपी को गांव के कदम चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। वाहन जांच में आरोपी के पास से एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस ,एक चाकू, एक मोबाइल सहित एक वाहन जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में मालूम चला कि आरोपी के ऊपर पहले से भी अपराधिक इतिहास है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.