शिकंजा: बड़े बकायदारों की बिजली होगी गुल
बागपत, मई 11 -- बागपत। जनपद में ऐसे बकायेदार जिन पर दस हजार या उससे अधिक का विद्युत विभाग का बकाया है, उन पर शिकंजा कसने और बकाया जमा कराने के लिए विद्युत विभाग सख्त कदम उठा रहा है। अब ऐसे बकायदारों की सूची बनाई जा रही है। इन सभी से वसूली और कनेक्शन काटने के लिए 40 टीमें गठित की गई है। बिल जमा नहीं करने पर इन सबकी बिजली गुल कर दी जाएगी। बता दें कि जिलभर में दस हजार या उससे अधिक रुपये के बकायदारों की संख्या 30 हजार से अधिक की है। वहीं एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदार की संख्या भी 10 हजार से अधिक है। जिसमें जनपद के घरेलू उपभोक्ताओं पर करीब 150 करोड़, व्यवसाय करने वाले उपभोक्ताओं पर करीब 15 करोड़ और निजी नलकूपों पर करीब 120 करोड़ रुपये का बकाया है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पहले बकायेदारों को नोटिस देकर बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.