बिजनौर, मई 9 -- नगीना। नगीना क्षेत्र के गांव हमज़ापुर कठहैर में बीतीरात एक और गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है।12 दिन पूर्व भी इसी गांव में 26/27 अप्रैल की रात में एक अन्य गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ था। नगीना के गांव बेनीपुर कोपा व हमज़ापुर कठहैर के ग्रामीणों ने दो गुलदारों के घूमने की शिकायत वन विभाग से की थी। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर वन विभाग ने गांव हमज़ापुर कठहैर के किसान प्रमोद के खेत में पिंजरा लगा दिया था जिसमें 12 दिन पूर्व एक गुलदार कैद हो गया था। बीती रात 11 बजे फिर से किसान प्रमोद के खेत में लगे वन विभाग के पिंजरे में एक और गुलदार कैद हो गया। ग्रामीणों राम सिंह,योगेन्द्र सिंह,मंजुला,शमशाद, नफीस आदि ने पिंजरे में कैद गुलदार को देखकर क्षेत्रीय वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.