खगडि़या, नवम्बर 18 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले की मानसी पुलिस ने सोमवार को दो बदमाशों को एक देसी पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरप्तार बदमाश सीमवर्ती सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थानान्तर्गत घोघसम गांव निवासी बैजनाथ यादव के 21 वर्षीय पुत्र गांधी कुमार व बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के ही सकरा गांव निवासी योगेन्द्र प्रसाद यादव का 22 वर्षीय पुत्र देवदत्ता कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवकों को मानसी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव के पास गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर एक मैग्जीन लगा देसी पिस्टल, एक अतिरिक्त मैग्जीन व एक कारतूस बरामद किया गया। वही उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। वही उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.