बिजनौर, जुलाई 11 -- चांदपुर, संवाददाता। साइबर सेल की जांच में चांदपुर स्थित एचडीएफसी बैंक के एक एटीएम के जरिए विभिन्न राज्यों में हुए साइबर ठगी के मामलों का खुलासा हुआ है। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज आठ शिकायतों के विश्लेषण के बाद पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- 16 राज्यों से साइबर ठगी की रकम आई बुलंदशहर के खाते में, केस दर्जजांच प्रक्रिया चांदपुर थाना पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क/साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक हिमांशु पंवार ने कंप्यूटर ऑपरेटर मुकुल कुमार के साथ जेएमआईएस और प्रतिबिंब पोर्टल का विश्लेषण किया। जांच के दौरान धनौरा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एक एटीएम से जुड़े करीब 2.01 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज आठ शिकायतों की जांच मे...